Breaking News

चन्दौली/धानापुर-: दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हुई हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/धानापुर-: चंदौली जनपद के धानापुर बस स्टैंड पर गुरुवार को दिनदहाड़े बस मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी मुटुन यादव के रूप में हुई है। वह धनुषधारी बस के मालिक थे, जो अवही से बनारस रूट पर चलती है। दिनदहाड़े हत्या की घटना धानापुर थाना की चंद्र दूरी पर कस्बा में होने पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठने लगी है घटना की जानकारी के बाद परिजनों में आक्रोश हो गया और चहनिया धानापुर मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया है।

आपको बता दे की चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी मुटुन यादव रोजाना की तरह बस स्टैंड पर हिसाब-किताब करने बाजार में पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां उनके जबड़े और सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर हथियार लहराते हुए ब्लॉक की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने धानापुर-चहनिया मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पीआरडी जवान की हुई दर्दनाक मौत।

कासगंज बिग ब्रेकिंग। उत्तर प्रदेश, कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी …

error: Content is protected !!