Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूल प्रबंधकों और वाहन यूनियन पदाधिकारियों को दिए निर्देश, 58 वाहनों के चालान।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूल प्रबंधकों और वाहन यूनियन पदाधिकारियों को दिए निर्देश, 58 वाहनों के चालान।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन हरिराम ने विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों, ऑटो रिक्शा एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षित यातायात संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 58 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामले भी शामिल रहे।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की।

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना क्षेत्रों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्व-गणना अभियान में तेजी लाने के निर्देश।

स्व-गणना की प्रगति परखी, प्रचार-प्रसार बढ़ाने की अपील; नागरिकों से परिवार सहित स्व-गणना पूर्ण करने …