Breaking News

एक स्वर, एक संविधान की गूंज के साथ मनाया गया संविधान दिवस।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने तशकिला स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिलाई संविधान की शपथ।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। संविधान दिवस के अवसर पर तशकिला स्कूल में ‘एक स्वर, एक संविधान’ की भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई और संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सचिव अपेक्षा सिंह का स्कूल प्रबंधन की ओर से बैज लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे और उनका पालन करे।

सचिव अपेक्षा सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संविधान के आदर्शों का सम्मान करने तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Check Also

जनगणना क्षेत्रों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्व-गणना अभियान में तेजी लाने के निर्देश।

स्व-गणना की प्रगति परखी, प्रचार-प्रसार बढ़ाने की अपील; नागरिकों से परिवार सहित स्व-गणना पूर्ण करने …