Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्र युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्र युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची होना आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं। विशेष रूप से महिला मतदाताओं और दिव्यांगजनों के नाम जोड़ने पर ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु अथवा फोटो से संबंधित त्रुटियों को फॉर्म-8 के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए।

उन्होंने कहा कि दिवंगत मतदाताओं और स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम नियमानुसार गहन सत्यापन के बाद सूची से हटाए जाएं। सभी एईआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन करें तथा निर्धारित तिथियों पर बूथों पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

एसडीएम ने प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र नाम मतदाता सूची में शामिल न हों। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोहन पाल, एईआरओ राजेश कुमार एवं एईआरओ पवन कुमार उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

एक स्वर, एक संविधान की गूंज के साथ मनाया गया संविधान दिवस।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने तशकिला स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिलाई …