Breaking News

जनगणना 2027 में सहयोग करें कोटेदार, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी लाएं तेजी।

जनगणना 2027 में सहयोग करें कोटेदार, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी लाएं तेजी।

आई एम खान 

बिसौली। आगामी भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने और पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सप्लाई इंस्पेक्टर पीयूष गंगवार एवं दिनेश कुमार ने क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक का नाम दर्ज होना आवश्यक है। सभी कोटेदार अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें और आमजन को भी सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी परिवार या सदस्य जनगणना से वंचित न रह जाए।

इसके साथ ही उन्होंने राशन कार्ड धारकों को जागरूक कर शेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में सहयोग और आयुष्मान कार्ड निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …