Breaking News

वीआईपी दौरे की तैयारी में चमका जिला अस्पताल का बाहरी हिस्सा, अंदरूनी बदहाली देखने नहीं पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री।

एयरपोर्ट से लाइब्रेरी और प्लाईवुड फैक्ट्री तक पहुंचे बृजेश पाठक, अस्पताल का प्रस्तावित दौरा ऐन वक्त पर रद्द।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के बरेली दौरे के दौरान जिला अस्पताल का प्रस्तावित निरीक्षण नहीं हो सका। उनके अस्पताल पहुंचने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हलचल रही और अस्पताल के बाहरी हिस्से में साफ-सफाई व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी की गई। लेकिन ऐन वक्त पर अस्पताल का दौरा रद्द हो गया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वहीं अस्पताल की अंदरूनी व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल बरकरार रहे।

बुधवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एयरपोर्ट से सीधे कैंट स्थित युगबीड़ा लाइब्रेरी पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रिठौरा के पास पिपलिया रामदयाल स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो गए।

स्वास्थ्य मंत्री के संभावित निरीक्षण को देखते हुए जिला अस्पताल के बाहरी हिस्सों में सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी की गई थी। हालांकि अस्पताल के अंदर की स्थिति अलग नजर आई। जगह-जगह गंदगी, टूटे नल और अन्य अव्यवस्थाएं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल खड़े कर रही थीं।

स्वास्थ्य मंत्री का दौरा रद्द होने के कारण अस्पताल की इन कमियों को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब नहीं हो सका। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जिला अस्पताल की सफाई और बुनियादी सुविधाएं केवल वीआईपी दौरे के समय ही दुरुस्त की जाएंगी या आम मरीजों को भी नियमित रूप से स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी?

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …