Breaking News

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। शहर के बढ़पुर स्थित एक मैरिज लॉन में स्वर्गीय विशंभर स्वरूप अग्रवाल की स्मृति में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 72 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के साथ एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगरपालिका अध्यक्ष वात्सला अग्रवाल और पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने परिवारजनों एवं सहयोगियों के साथ नवविवाहित जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सेवाव्रत अनुष्ठान की शुरुआत उनके प्रेरणास्रोत पिता स्वर्गीय विशंभर स्वरूप अग्रवाल ने की थी। इस परंपरा को वह अंतिम सांस तक जारी रखेंगे। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराकर कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

आयोजकों की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इसमें बक्सा, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, डिनर सेट, अलमारी, पलंग, गद्दा, रजाई, बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर और पंखा सहित अन्य सामान शामिल रहा।

विवाह समारोह में पंडित नारायण त्रिवेदी और मनोज मिश्रा ने पूजन-अर्चन एवं आरती कराई। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मिश्रा ने किया। इस दौरान देवांश अग्रवाल, सारांश अग्रवाल, प्राची गुप्ता, ध्रुव अग्रवाल, सुंदर गुप्ता, हीरा गुप्ता और सौरभ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और शहर के लोगों ने भी सहयोग किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …