Breaking News

शराब कंपनी का एरिया मैनेजर 5 लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर लापता, तीन दिन से नहीं लगा सुराग।

शराब कंपनी का एरिया मैनेजर 5 लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर लापता, तीन दिन से नहीं लगा सुराग।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र में देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों से रुपये की वसूली करने वाला कंपनी का एरिया मैनेजर बंटी उर्फ राहुल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पास पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। मामले में शराब कंपनी के जीएम बिसौली की ओर से कोतवाली सहसवान में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को शाम करीब 5:49 बजे तक एरिया मैनेजर बंटी उर्फ राहुल सहसवान क्षेत्र के देसी शराब ठेकों से रुपये की वसूली कर अपनी बाइक संख्या यूपी 24 एल 5377 से सहसवान पहुंचा था। इसके बाद उसे कंपनी के नसरुल्लागंज स्थित कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।

सूत्रों के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन अकबराबाद चौराहे तक मिली थी। बताया जा रहा है कि सेल्समैनों से करीब चार लाख रुपये और अन्य वसूली मिलाकर उसके पास पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

बताया गया है कि एरिया मैनेजर ने रसूलपुर कलां, जरीफनगर, दहगवां, मानपुर, मालपुर, उस्मानपुर, केरई, सेरई, सिलहरी और परसोना सहित क्षेत्र के विभिन्न शराब ठेकों से भुगतान की रकम एकत्र की थी।

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से कोतवाली सहसवान में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

तीन दिन बीतने के बाद भी एरिया मैनेजर का पता नहीं चलने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली …