Breaking News

नैना स्वीट्स की मिठाई खाने से परिवार के सदस्य बीमार, खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग।

नैना स्वीट्स की मिठाई में मिली फफूंदी, सेवन के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की तबीयत बिगड़ी।

बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान प्रतिष्ठान नैना स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मिठाई का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुरम गली नंबर-2 निवासी बृजनंदन लाल गुप्ता पुत्र शिव सहाय गुप्ता के परिवार ने नैना स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचने पर जब मिठाई को तोड़ा गया तो उसके अंदर सफेद और हरे रंग की फफूंदी दिखाई दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मिठाई में इस्तेमाल किया गया मावा और उसकी सतह खराब अवस्था में थी। परिवार के सदस्यों ने मिठाई का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

पीड़ित पक्ष ने 18 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत संख्या 40014926060559 के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मामले की जांच कर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना के बाद शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिठाइयों की शुद्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग शिकायत पर क्या कदम उठाता है और मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

 

नोट: मिठाई में फफूंदी मिलने और सेवन के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने संबंधी जानकारी शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित है। मामले की वास्तविक स्थिति खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Check Also

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली …