Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में टाटा मैजिक में लगी आग, जलकर राख।

संदिग्ध परिस्थितियों में टाटा मैजिक में लगी आग, जलकर राख।

बदायूं। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस अड्डे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक टाटा मैजिक ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे टाटा मैजिक जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

Spread the love

Check Also

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली …