Breaking News

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने और महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने मालखाना, जीडी कार्यालय, मिशन शक्ति कार्यालय, भोजनालय और शस्त्रों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों की जांच करने के साथ ही प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों की विवेचना डायरी का भी अवलोकन किया। थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

डॉ. कठेरिया ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहना चाहिए और पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार, एसआई रामवीर सिंह, योगेंद्र मलिक, कमरुद्दीन, गुलजारी सिंह, हेड मोहर्रिर अनिरुद्ध सिंह, कंप्यूटर सहायक अमित रावल, सचिन तेवतिया सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली …