Breaking News

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।

बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन जगह की चोरी, पुलिस को दी खुली चुनौती।

बदायूं। जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान और गांव खजुरिया के दो बंद मकानों को निशाना बनाया। दुकानदार की दुकान से मोबाइल फोन और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया, जबकि दोनों घरों से नकदी, जेवर और अनाज समेट ले गए। एक ही रात में हुई तीन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्राम गंगापुर सराय निवासी अनिल यादव उर्फ राहुल की फैजगंज बेहटा में पुराने थाने की बिल्डिंग के पास मोबाइल की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 नवंबर की रात अज्ञात चोर दुकान का रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखे छह नए कीपैड मोबाइल, मरम्मत के लिए आए करीब 12 से 14 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल और गल्ले में रखे 5,300 रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा दूसरी रैक में रखे 40 हजार रुपये भी चोरों ने पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि दुकान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग के किनारे घनी आबादी में स्थित है और थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर है।

वहीं, गांव खजुरिया में भी चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। गांव निवासी आनंदपाल पुत्र धर्म सिंह सिकंदराबाद में नौकरी करते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर संदूक में रखे 15 हजार रुपये नकद, पाजेब, अंगूठी और बर्तन चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोर घर में रखी सात बोरी धान और पांच बोरी गेहूं भी उठा ले गए।

इसी रात चोरों ने पड़ोस में रहने वाले रघुनाथ के बंद मकान का भी ताला तोड़ दिया। रघुनाथ परिवार सहित बाहर रहते हैं। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारी तथा बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके लौटने के बाद चोरी हुए सामान और नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

लगातार हुई तीन चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों का खुलासा कर चोरों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Spread the love

Check Also

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण। बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया …