Breaking News

कुएं में मिला सिर कटा व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

कुएं में मिला सिर कटा व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले के कलान थाना क्षेत्र के शिवड़ी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से सिर कटा व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान विनोद (40) के रूप में हुई है।

पुलिस को कुएं से एक बैग भी बरामद हुआ, जिसमें आधार कार्ड मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह के अनुसार, मृतक का सिर बेरहमी से काटा गया था। आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर पुलिस संबंधित स्थान पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने शव की पहचान करने से इनकार कर दिया।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मृतक की पहचान से जुड़े तथ्यों की जांच करने के साथ ही हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण। बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया …