Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूली वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 40 की जांच में 22 के चालान।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में स्कूली वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 40 की जांच में 22 के चालान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 40 वाहनों की जांच की गई, जिनमें यातायात एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 22 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग की ओर से 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्कूली वाहनों की सुरक्षा और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण। बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया …