Breaking News

अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव के निधन पर कोर्ट परिसर में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव के निधन पर कोर्ट परिसर में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली। अधिवक्ता स्वर्गीय रामवीर सिंह यादव के निधन पर कोर्ट परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में पीठासीन अधिकारी सैफाली चंद्रवंशी और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिवक्ता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रामवीर सिंह यादव का असमय निधन विधिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समर सिंह, आशिक अली, अनिल गुप्ता, राम सरन, शोभित सक्सेना, दीपक साहनी, प्रवीण शर्मा, अब्दुल हसन, बालवीर मिश्रा, नितिन पाठक, रविंद्र शर्मा, मुशर्रफ अली, विजय सिंह, मनोज कुमार, सत्यवीर यादव, विपिन, रणवीर यादव, नवनीत यादव, कमल हसन सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण।

एसपी ग्रामीण ने किया मुजरिया थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण। बदायूं। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया …