Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी विदाई।

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी विदाई।

सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका परिषद सहसवान के अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां रविवार को अपनी वालिदा शमा अली और छोटे भाई हैदर अली के साथ उमरा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। इस दौरान वे मक्का-मदीना के मुकद्दस स्थलों पर पहुंचकर उमरा की धार्मिक रस्में अदा करेंगे।

उनके रवाना होने से पहले क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए मुबारकबाद दी। लोगों ने उनके सकुशल सफर, सलामती और उमरा की कबूलियत के लिए दुआएं कीं।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने बाबर मियां और उनके परिवार के इस धार्मिक सफर के लिए नेक तमन्नाएं जाहिर कीं। उमरा के सभी अरकान अदा करने के बाद वे अपने परिवार के साथ स्वदेश लौटेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

खाकी का मानवीय चेहरा: घायल महिला के लिए फरिश्ता बने सहावर थानाध्यक्ष राधेश्याम, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली महिला को सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने …