Breaking News

शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारम्भ, पहली बैलगाड़ी और ट्रॉली की हुई तौल।

शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारम्भ, पहली बैलगाड़ी और ट्रॉली की हुई तौल।

बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के 50वें पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर किया। इस अवसर पर ग्राम शेखूपुर निवासी बृजभान की गन्ने से भरी पहली बैलगाड़ी तथा ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल की ट्रॉली की तौल कराई गई। उपजिलाधिकारी ने दोनों किसानों को उपहार भेंट कर पेराई सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया।

इसके बाद डोंगा पूजन कर उसमें गन्ना डाला गया। चीनी मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई तथा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

उद्घाटन समारोह में मिल के प्रधान प्रबंधक ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि पेराई सत्र के प्रारंभ से ही मिल को स्वच्छ एवं ताजा पेड़ी गन्ने की आपूर्ति करें, जिससे मिल का संचालन सुचारु रूप से हो सके और किसानों को उनके गन्ने का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह, उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

खाकी का मानवीय चेहरा: घायल महिला के लिए फरिश्ता बने सहावर थानाध्यक्ष राधेश्याम, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली महिला को सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने …