Breaking News

खाकी का मानवीय चेहरा: घायल महिला के लिए फरिश्ता बने सहावर थानाध्यक्ष राधेश्याम, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली महिला को सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने की सराहना।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सहावर (कासगंज)। पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश करने के लिए भी होती है। इसका उदाहरण जनपद कासगंज के सहावर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने पेश किया। उन्होंने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी एक महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, बहारपुर गांव के पास सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। इसी दौरान सहावर थानाध्यक्ष राधेश्याम की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका।

घायल महिला की पहचान आशा के रूप में हुई है, जो जनपद अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई हैं।

थानाध्यक्ष राधेश्याम की इस तत्परता और नेकदिली की महिला के परिजनों ने जमकर सराहना की। वहीं, उनके इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में भी प्रशंसा हो रही है।

यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।

Spread the love

Check Also

AI और ट्रैफिक प्रबंधन के क्षेत्र में अवधेश सिंह की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र स्वीकृत।

AI और ट्रैफिक प्रबंधन के क्षेत्र में अवधेश सिंह की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में …