Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने उठाया भ्रमण और खेलों का आनंद।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने उठाया भ्रमण और खेलों का आनंद।

उझानी (बदायूं)। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण के लिए उझानी स्थित गुरुद्वारा साहिब और कम्युनिटी पार्क ले जाया गया। भ्रमण में केजी की समस्त शिक्षिकाओं के साथ कक्षा एक की शिक्षिकाएं शिवानी गुप्ता, समीना खातून एवं खुशबू तथा कक्षा दो की शिक्षिकाएं रिया, सिमरन, ज़िकरा, संगीता, सिम्मी नाज़िश, प्रिया राना, गीता ठाकुर एवं सुगंधी बच्चों के साथ मौजूद रहीं।

गुरुद्वारा साहिब में बच्चों ने धार्मिक एवं सेवा संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कीर्तन सुना, लंगर व्यवस्था को देखा और कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बच्चे कम्युनिटी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने झूलों का आनंद लिया, नृत्य किया और सामूहिक रूप से भोजन किया। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया। साथ ही उनके मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

वहीं, विद्यालय परिसर में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभागों में केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। रोमांचक मुकाबले में शिक्षकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इस प्रकार विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन, आनंद और नई सीख से भरपूर रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

AI और ट्रैफिक प्रबंधन के क्षेत्र में अवधेश सिंह की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र स्वीकृत।

AI और ट्रैफिक प्रबंधन के क्षेत्र में अवधेश सिंह की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में …