Breaking News

चार पड़ावों पर जनता के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, सुनीं समस्याएं।

रिछा, बाजपुर, जाम सावंत और सीकरी में जनसंवाद कर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, रिछा में नगर पंचायत के नए भवन का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली)। केंद्रीय मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को बहेड़ी क्षेत्र के चार स्थानों पर पहुंचकर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। रिछा, बाजपुर, जाम सावंत और सीकरी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सड़क, विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री के दौरे की शुरुआत नगर पंचायत रिछा से हुई। यहां उन्होंने नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके बाद वह अन्य निर्धारित स्थानों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में पहुंचे। लोगों ने उनके सामने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और विकास से संबंधित मांगें रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसंवाद के दौरान बहेड़ी में स्वीकृत ओवरब्रिज का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। लोगों का कहना था कि ओवरब्रिज बनने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

एक ही दौरे में चार स्थानों पर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करने को केंद्रीय मंत्री की क्षेत्र में सक्रियता और जनसंपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, सुरेश गंगवार, आसे राम गंगवार, नगर पंचायत अध्यक्ष रिछा केसर जहां, तनवीर अहमद, सभासद महेश शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बृजेश कुर्मी, हरीश कश्यप, गंगाराम मौर्य, सुनील गंगवार, ओमवीर सिंह, मेजर सिंह, सोनू सिंह भदौरिया, अतेंद्र पाठक, सतीश राठौर, दीपक राठौड़, दीपक शर्मा, महेंद्र पाल गंगवार, शांतिपाल गंगवार, धनेश चौधरी और खजान सिंह गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी …