Breaking News

छठ पूजा को लेकर छह मजिस्ट्रेट नामित, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।

छठ पूजा को लेकर छह मजिस्ट्रेट नामित, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।

बदायूं। छठ पूजा का पर्व 15 नवंबर 2026 रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कछला गंगा घाट सहित जनपद के अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार सदर दीपक कुमार को कछला घाट पर बदायूं की ओर, तहसीलदार (न्यायिक) बदायूं संतोष कुमार राजौरिया को कछला घाट पर कासगंज की ओर तथा नायब तहसीलदार बदायूं अंजनी कुमार राय को कछला पुराने पुल पर तैनात किया गया है।

इसी प्रकार उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज विनोद कुमार को अटैना घाट थाना उसहैत, तहसीलदार दातागंज दया चन्द्र पौरुष को भुंडी घाट थाना उसहैत तथा नायब तहसीलदार दातागंज सतीश चन्द्र मिश्र को बेलाडांडी घाट थाना दातागंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नामित मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बदायूं एवं दातागंज को आवश्यकता के अनुसार अपने स्तर से अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा गया है।

प्रशासन की ओर से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत दातागंज, उसहैत तथा कछला को घाटों और मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई, शीतल पेयजल की व्यवस्था तथा प्रत्येक घाट पर आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नावों और मोटरबोट की पर्याप्त व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा घाटों पर बैरिकेडिंग कराने को भी कहा गया है।

नामित मजिस्ट्रेटों को छठ पूजा से पूर्व शासनादेश के अनुरूप घाटों एवं आवागमन मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से अधिक मरीजों को मिली मुफ्त दवा।

आठ साल में 1002 लोगों के जीवन में लौटाई आंखों की रोशनी, 10 हजार से …