Breaking News

बदायूं/उझानी-: मैंथा ऑयल फैक्ट्री में आग लगने के बाद मज़दूर लापता, परिवार प्रशासन से नाराज़ ,पत्नी बोली मुआबजा नहीं पति चाहिए।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/उझानी-: ज़िले के उझानी थाना क्षेत्र के कुडा नरसिंहपुर में स्थित मैंथा ऑयल फैक्ट्री में 21 मई की शाम आग लगने की घटना के बाद एक मजदूर लापता है। मज़दूर का 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नही चल सका है। लापता मज़दूर के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। ADM वित्त ने मज़दूर के परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की टीम फैक्ट्री में तलाश करेंगी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। ADM, SDM व CO ने स्थलीय निरीक्षण किया।

लापता मज़दूर की पत्नी रेखा ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पति का पता नही चला तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएगी। वहीं परिजनों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है। पत्नी का कहना है उसे सरकारी मदद और मुआबजा नहीं चाहिए उसे सिर्फ अपना पति चाहिए। वहीं लापता मज़दूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाईंट- लापता मज़दूर की पत्नी रेखा।

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली/बहेड़ी-: उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम। उत्तर प्रदेश, …

error: Content is protected !!