Breaking News

राम राज्याभिषेक के मंचन से गूंज उठा रामलीला मैदान — “जय श्री राम” के उद्घोष से प्रफुल्लित हुआ वातावरण।

राम राज्याभिषेक के मंचन से गूंज उठा रामलीला मैदान — “जय श्री राम” के उद्घोष से प्रफुल्लित हुआ वातावरण।

सैयदराजा (चंदौली) में धूमधाम से संपन्न हुआ 132वां ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव।

घूरेलाल कन्नौजिया

सैयदराजा, चन्दौली। आदर्श नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के मंचन के साथ धूमधाम से हुआ। रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मंचन में दर्शाया गया कि श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया तथा विभीषण को लंका का राजा बनाकर पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। भरत को जैसे ही श्रीराम के आगमन की सूचना मिली, अयोध्या नगरी को दीपों, पुष्पों और सजावट से जगमग कर दिया गया।

श्रीराम के अयोध्या पहुंचते ही वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भाव-विह्वल हो उठे। तत्पश्चात मंत्रोच्चार और मंगल आरती के साथ भगवान श्रीराम को राजगद्दी पर विराजमान किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला समिति शिवानगर के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के सदस्य रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि क्षेत्र की रामलीला अपने 132 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के सहयोग और श्रद्धा का प्रतीक है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं महामंत्री कामाख्या प्रसाद केशरी ने मंच पर मौजूद सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। वहीं रामलीला के प्रस्तोता (व्यास जी) शिवानंद शुक्ला का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पन्नालाल केशरी, अश्वनी मौर्य, सुशील कुमार शर्मा, सभासद संतोष जायसवाल, जवाहर पांडेय (लोटन गुरु), वीरेंद्र सिंह, मोहन मद्धेशिया, शशांक पांडेय, अंकित जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मदन कुशवाहा, क्षमानंद मिश्रा, मुन्ना जायसवाल, पत्रकार मानवेंद्र जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रजापति, मोलई बाबा, बबलू सिंह, राजकुमार पांडेय, आदर्श, उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रामलीला मैदान में बीते 16 दिनों से चल रहा रामलीला मंचन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ पूर्ण हुआ। समापन के बाद पूरे नगर में दीपमालाओं से सजी अयोध्या की झलक देखने को मिली।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!