Breaking News

बलरामपुर में स्टंटबाज युवक गिरफ्तार — एण्टी रोमियो टीम और महिला शक्ति पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

बलरामपुर में स्टंटबाज युवक गिरफ्तार — एण्टी रोमियो टीम और महिला शक्ति पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस ने सड़क पर स्टंट दिखा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एण्टी रोमियो टीम और महिला शक्ति पुलिस टीम की संयुक्त पहल पर की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसका वाहन जब्त कर एम.वी. एक्ट (Motor Vehicle Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, बिना हेलमेट चलाने और तीन सवारी बैठाने वाले चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहनों का चालान काटा गया और मौके पर ही वाहन सीज़ किए गए।

कार्रवाई के दौरान शोहदों की पहचान कर उनके डोज़ियर तैयार किए गए और सभी को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही, महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

पूरे अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!