Breaking News

शाहजहांपुर: 24 अगस्त से नए भवन में शुरू होगा नगर निगम कार्यालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं।

24 अगस्त से नए भवन में शुरू होगा नगर निगम कार्यालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन में आगामी 24 अगस्त, सोमवार से नगर निगम कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के धरातल एवं प्रथम तल पर बने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश कक्षों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण पाया गया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 24 अगस्त से नए भवन में नगर निगम कार्यालय का संचालन शुरू कराया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का संचालन भी इसी भवन से किए जाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को नगर निगम और विकास प्राधिकरण से संबंधित सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने नए भवन में जनसुनवाई शुरू कराने तथा अधिकारियों को नियमित रूप से बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने अर्बन हाट और ऑडिटोरियम का निर्माण अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शहर में निर्माणाधीन नक्षत्रशाला, प्लैनेटोरियम और कार पार्किंग के कार्यों की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाकर परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के समय से पूरा होने पर शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और शहरी विकास को गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसके सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …