Breaking News

फायर एनओसी में घोटाला उजागर, विजिलेंस ने मुंशी को रिश्वत लेते दबोचा।

फायर एनओसी में घोटाला उजागर, विजिलेंस ने मुंशी को रिश्वत लेते दबोचा।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। मुगलसराय अग्निशमन विभाग में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए अग्निशमन विभाग के एक मुंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी से आई सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने चंदौली के फायर सर्विस कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान फायर ब्रिगेड में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात राजकमल नामक कर्मचारी को एक व्यक्ति से फायर एनओसी जारी करने के लिए घूस लेते हुए पकड़ लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि चंदौली फायर सर्विस कार्यालय में अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के लिए भारी रिश्वत ली जाती है।

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एक अन्य सिपाही ने आरोपी को भगाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे भी मौके पर ही काबू कर लिया। दोनों को पूछताछ के लिए वाराणसी मुख्यालय भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायर विभाग में लंबे समय से रिश्वतखोरी का खेल चल रहा था, जिसके चलते कई होटल, अस्पताल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों के ही संचालित हो रहे हैं।

इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और उच्चाधिकारियों को इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!