Breaking News

आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत।

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। सोहेलवा वन क्षेत्र के अंतर्गत तुलसीपुर रेंज में इन दिनों तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात ग्राम झौव्वा में तेंदुए के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम झौव्वा निवासी के घर के पीछे स्थित आँगन में तेंदुआ रात लगभग आठ बजे पालतू गाय पर झपटने के इरादे से पहुंच गया। बताया जाता है कि तेंदुआ घर की छत पर चढ़कर घात लगाकर बैठा था। इस दौरान गाय के चौंकने और कुत्तों के भौंकने से तेंदुए की आहट का पता चल गया।

ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए टॉर्च और लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद तेंदुआ छलांग लगाकर जंगल की ओर भाग गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की पूरी हरकत पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए को क्षेत्र के आसपास घूमते देखा गया है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पदचिह्नों की जांच की है और गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की बात कही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …