Breaking News

थारू जनजाति के दिव्यांगों को मिली दीपावली की सौगात।

थारू जनजाति के दिव्यांगों को मिली दीपावली की सौगात।

रेहान खान बोले – समाजवादी सरकार बनते ही सबको मिलेगा काम और सम्मान।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। दीपावली के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के समाजसेवियों ने सेवा और मानवता का संदेश देते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सपा कार्यालय पलिया में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ध्यानपुर गांव के थारू जनजाति से संबंध रखने वाले दो दिव्यांगजन — लज्जावती और तुलाराम राणा — को ट्राई साइकिलें भेंट की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महमूद हुसैन खान ने की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रेहान खान एवं समाजसेवी डॉ. ए.के. अवस्थी ने लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की। ट्राई साइकिलें प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास झलक उठा।

इस अवसर पर रेहान खान ने कहा कि “समाजवादी पार्टी सदैव गरीबों, वंचितों, थारू जनजाति और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए समर्पित रही है। अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गईं, जिनमें 100 नंबर सेवा, लैपटॉप वितरण और एक्सप्रेस-वे जैसी योजनाएं ऐतिहासिक सिद्ध हुईं।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विकास, सेवा तथा सम्मान की नीतियों को और मजबूत रूप से आगे बढ़ाएगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि रेहान खान लगातार समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते हैं और अब तक सैकड़ों दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें भेंट कर चुके हैं। उनका कहना है कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक प्रदेश में एक भी व्यक्ति असहाय स्थिति में है, तब तक हमारी कोशिशें जारी रहेंगी।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जय समाजवाद” और “जय अखिलेश यादव” के नारों के साथ सेवा और सहयोग के संकल्प को दोहराया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …