उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज जनपद की जिला कलेक्ट्रेट पर सपा सांसद देवेश शाक्य के नेतृत्व में आज पीडीए के बेनर तले कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेवाजी की और सपा के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन पर किए गए हमले का जमकर विरोध किया और एक ज्ञापन SDM संजीव कुमार को दिया।
आपको बतादें कि आज एटा कासगंज लोकसभा सीट से सपा सांसद देवेश शाक्य के नेतृत्व में पीडीए के बेनर तले सैकड़ों सपा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में किए गए हमले को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेवाजी की। वहीं सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा की यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को आइना दिखाने के लिए है। क्योंकि जब एक सांसद सुरक्षित नही है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा और हम अपने राष्ट्रीय नेता के आदेश मिलने पर हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे और सपा किसी भी कीमत पर सांसद रामजीलाल सुमन और अपने कार्यकर्ता पर अत्याचार बर्दास्त नही करेगी। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर किए गए हमले को लेकर SDM संजीव कुमार को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वही मीडिया द्वारा कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के अंदर वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता के विरोध को लेकर घमासान वाले सवाल पर सपा सांसद देवेश शाक्य बचते नजर आए। वही इस दौरान समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, अब्दुल हफीज गांधी, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
बाइट- देवेश शाक्य, सांसद समाजवादी पार्टी।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी जिला संवाददाता कासगंज।