कासगंज जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन।
सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर की अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना।
उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया और जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कार्यक्रम किए और अखिलेश यादव की लंबी आयु के लिए कामना की। कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को प्रदेश की सत्ता पर काबिज करने का भी संकल्प लिया।
आपको बता दें कि कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा में गनेशपुर एटा रोड स्थित केएन पैलेस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ कासगंज से सपा नगर अध्यक्ष चाहत मियां के नेतृत्व में मनाया गया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर और एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की गई। वही इस अवसर पर सपा सांसद देवेश शाक्य, विधायक पटियाली, नादिरा सुल्तान, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी सहित सैकड़ो की तादाद में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं इस दौरान सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संकल्प लें कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन करके समाज के लोगों को एकजुट करने का काम किया है और समाजवादी पार्टी सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलना चाहती है। वहीं सांसद देवेश शाक्य ने इटावा में कथा वाचक के साथ हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।