Breaking News

बिल्सी में भव्यता के साथ निकाली गई संत रविदास जयंती की कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत।

बिल्सी में भव्यता के साथ निकाली गई संत रविदास जयंती की कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी, बदायूं: संत शिरोमणि स्वामी रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली काशी से चलकर आई कलश बंधन यात्रा बुधवार को बिल्सी पहुंची। यात्रा के ग्रामीण मंडल के सिरासौल गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका भव्य स्वागत किया। इसके बाद गांव में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली, जिसमें संत रविदास जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस यात्रा में राहुल देव शाक्य, सोनी सिंह, अर्जुन सिंह चौहान और रामकिशोर शाक्य समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी शामिल रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों के बाद यह कलश यात्रा नगर में पहुंची, जो नगर के रंजना तिराहा से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। नगर में निकाली गई इस यात्रा के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस धार्मिक अवसर पर पालिकाध्यक्षा ज्ञानदेवी, उनके पति ओपी सागर, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल और मनीष असावा समेत कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने बढ़-चढ़कर यात्रा में भाग लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …