Breaking News

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई अपनी रचनात्मकता।

बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे बच्चों ने कबाड़ से बनाई उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं। 

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी, बदायूं: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को कक्षा पीजी से केजी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ (कबाड़ से जुगाड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्नों ने अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर बेहद आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं और अपनी छिपी हुई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पुराने डिब्बों, कागज, प्लास्टिक की बोतलों, कार्डबोर्ड, आइसक्रीम की स्टिक, कप, अखबार और अन्य बेकार सामग्री से विभिन्न कलात्मक वस्तुएं बनाईं। बच्चों की इन रंग-बिरंगी और सुंदर प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस पूरी गतिविधि के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

विद्यालय के निदेशक अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनकी रचनात्मकता की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी कल्पनाशक्ति और सूझबूझ से हम अनुपयोगी और बेकार वस्तुओं को भी बेहद उपयोगी बना सकते हैं।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों में सृजनात्मक कौशल, आत्मविश्वास, समस्या समाधान की क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक भावना विकसित होती है। इस सफल आयोजन के दौरान विद्यालय के प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …