Breaking News

डीएम विपिन कुमार जैन ने किया उतरौला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण, नए भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

डीएम विपिन कुमार जैन ने किया उतरौला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण, नए भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शनिवार को तहसील उतरौला स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कक्षों की स्थिति और पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिसर में गठित टेक्निकल टीम को निर्देश दिया कि कॉलेज के निष्प्रयोज भवन को जल्द डेमोलिशन किया जाए तथा नए भवन के निर्माण कार्य को गति दी जाए।

डीएम ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम उतरौला चंदन पांडे, कॉलेज की प्रिंसिपल, और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका उतरौला की सफाई व्यवस्था पर नाराज हुए डीएम।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका उतरौला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर संतोषजनक साफ-सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि—“शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!