Breaking News

एटा-: उत्तर प्रदेश के अग्निपीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने के लिए किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश, एटा-: आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.04.2022 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलामुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों की गेहूं की फसल पकी हुई खेतों में खड़ी है उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निकांड होने की वजह से प्रभावित किसान पूर्णरूपेण बर्बाद हो गए हैं किसानों के सामने परिवार का जीवन यापन हेतु रूटीन का खर्च चला पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है देश में बढ़ती महंगाई एवं कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन में निरन्तर हो रही लागत में बेतहाशा वृद्धि की वजह से पूरी किसान बिरादरी की आर्थिक रूप से कमर टूटी हुई है उक्त परिस्थित को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन से आग्रह है कि पीड़ित शतप्रतिशत किसानों की सूची तैयार कर तत्काल मुआवजा दिलाया जाए अन्यथा की स्थिति में किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं को एकत्रित होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी राजकुमार मोर्चा को सौंपा जिन्होंने जनपद के पीड़ित किसानों की सूची संगठन के पदाधिकारियों से उपलब्ध कराने की अपील की जिस पर उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अतिशीघ्र पीड़ित किसानों की सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अनिल कुमार सिंह – ठाकुर अनिल सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव, राजेन्द्र सिंह वर्मा, सत्यपाल जाटव, रामनिवास वर्मा, उमेश बाबू, दयानंद नेताजी, दीपक यादव, सुखदेव यादव, किताब सिंह वर्मा, रामनरेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सादिक उज जमां खान एटा।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली/बहेड़ी-: उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम। उत्तर प्रदेश, …

error: Content is protected !!