महिलाओं को आत्मनिर्भर व जागरूक होना चाहिए – रागिनी सिंह
उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चकिया-: महिला कल्याण विभाग के नेतृत्व में विकासखण्ड चकिया के सभागार में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, के विषय मे जानकारी प्रदान किया गया। महिला कल्याण विभाग से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर रागिनी सिंह ने कहा की जन जागरूकता कार्यक्रम से महिलाओं को हिंसा और अन्य समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।
महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी मिलती है। महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के लाभ मिलते हैं। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार गौतम सीडीपीओ , चाइल्ड हेल्पलाइन से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत, स्पेशलिस्ट इन स्पेशलिस्ट इन फाइनेंशियल लिटरेसी प्रिया सिंह, मानव संसाधन संस्था से गणेश विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत यादव , एमटीएस रीना , आंगनवाड़ी कार्यकत्रिय और सुपरवाइजर उपस्थिति रही।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।