भोजपुरी महानायक सुजीत कुमार के स्मृति में बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा प्रेरणा का संदेश।
उत्तर प्रदेश, चन्दौली/बबुरी-: बबुरी महानायक सुजीत कुमार के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि “दर्शना सिंह जमीनी नेता हैं, जो लगातार चंदौली के विकास को लेकर संसद में आवाज उठाती रही हैं।हिंदी व भोजपुरी सिनेमा के चर्चित कलाकार रहे हैं सुजीत कुमार
सुजीत कुमार की स्मृति में गांव वालों की विशेष पहल।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने दी है जानकारी के भवतपुरा गांव में भोजपुरी फिल्मों के महानायक स्व. सुजीत कुमार की स्मृति में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने दी है। जैसे ही यह घोषणा ग्रामीणों को मिली, पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया। दर्शना सिंह की पहल को ग्रामीणों का समर्थन।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के स्तंभ रहे हैं, बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने चंदौली जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इसी सम्मान और स्मृति को संरक्षित रखने के उद्देश्य से यह प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। सुजीत कुमार के भाई ने जताया आभार।
महानायक सुजीत कुमार के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि “दर्शना सिंह जमीनी नेता हैं, जो लगातार चंदौली के विकास को लेकर संसद में आवाज उठाती रही हैं। उनका यह निर्णय हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने कहा कि यह प्रवेश द्वार न केवल सुजीत कुमार को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि भोजपुरी संस्कृति की पहचान को स्थायी स्वरूप देने का भी काम करेगी।सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया आयाम
यह पहल चंदौली जिले की सांस्कृतिक पहचान को स्थायित्व प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। इससे न सिर्फ स्थानीय जनता को गौरव की अनुभूति होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
ग्रामीणों ने जताई खुशी।
इस निर्णय पर कमलापति सिंह, हृदय नारायण सिंह टूटूंन सिंह अजीत सिंह संजय सिंह आलोक सिंह बब्बू सिंह चंद्रशेखर सिंह जिम्मेदार सिंह उदय प्रताप सिंह वकील सिंह, सतेंद्र, राघवेंद्र, शुभम हलचल और विजय समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे चंदौली के इतिहास में एक स्वर्णिम पहल बताया। कहा कि यह प्रवेश द्वार आने वाले समय में चंदौली की पहचान का प्रतीक बनेगा। भोजपुरी के पहले सुपरस्टार सुजीत कुमार फिल्म बीदेंसीया , पानखाऐ शइया हमार बंटवारा दंगल आनमिलो शजना आराधना’, ‘द बर्निंग ट्रेन’ और ‘आंखें’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले फिल्म अभिनेता और निर्माता सुजीत कुमार
शैलेश सिंह संवाददाता बबुरी चंदौली