Breaking News

बिसौली में सपा नेता सतीश प्रेमी ने किया गांवों का दौरा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

बिसौली में सपा नेता सतीश प्रेमी ने किया गांवों का दौरा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

आई एम खान

बिसौली: विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी द्वारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने विधानसभा क्षेत्र के गांव नरोरी नरौरा, सिसरका, यादपुर, अलेहपुर आदि गांवों में अंबेडकर पार्कों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों को परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा भारतीय संविधान की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की आजादी को बरकरार रखने, एक सशक्त नवभारत का निर्माण करने तथा समाज के उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता उन सांप्रदायिक ताकतों के हाथ में है जो अंबेडकर मिशन, भारतीय संविधान, आरक्षण, शिक्षा के मंदिरों यानी स्कूलों, तथा छात्रों और नौजवानों के रोजगार की विरोधी हैं। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐसी ताकतों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाबा साहेब के दिए गए संविधान की ताकत और वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर आगामी विधानसभा चुनाव में दलित समाज और अंबेडकर अनुयायी एकजुट होकर प्रदेश की गूंगी-बहर्री और धार्मिक उन्माद व नफरत की राजनीति करने वाली सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

इस जनसंपर्क और कार्यक्रमों के दौरान ई. पंकज यादव, एडवोकेट रामजीमल, अंटू सिंह, कपिलदेव, धारा सिंह, आकाश भारती, मुकेश जाटव, विक्रम गौतम, ओमपाल सागर, मुकेश गौतम, गोपेश राम, प्रताप सिंह गौतम, अशोक गौतम, रघुनंदन गौतम, राजेंद्र सागर और योगेंद्र सागर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और समर्थक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …