Breaking News

सहसवान में ईद मिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस, हजारों की रही सहभागिता।

सहसवान में ईद मिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस, हजारों की रही सहभागिता।

सहसवान (बदायूं)। शुक्रवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शिरकत की।

गौरतलब है कि ईद मिलादुन्नबी हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व उनके जीवन, विचारों और समाज को दिए गए संदेशों की याद दिलाता है तथा लोगों को नेक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

जुलूस की शुरुआत मदरसा गुलामाने रसूल से हुई, जो मोहल्ला चाहसिरी, चौधरी मोहल्ला, पठानटोला, विल्सनगंज बाजार, मुख्य चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, नवादा प्रमोद इंटर कॉलेज होते हुए मोहल्ला शाहबाजपुर चौक बाजार पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे ई-रिक्शा और मैजिक टेंपो में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और मजहबी झंडे लिए हुए शामिल हुए। लोग नारे-ए-तकबीर “अल्लाह हू अकबर” और नात-कव्वालियों के साथ आगे बढ़ते रहे।

नगर व देहात क्षेत्र के कई मोहल्लों—शाहबाजपुर, कटरा, सैफुल्लागंज, गोपालगंज, नवादा, अकबराबाद, नसरुल्लागंज, बजरिया, काजी मोहल्ला, पट्टी यकीन मोहम्मद आदि से भी लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह शरबत और पानी के प्याऊ लगाए गए, वहीं बिस्किट, बिरयानी और खाने के पैकेट भी वितरित किए गए।

जुलूस के सबसे आगे नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां मौजूद रहे। उन्होंने नगरवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह दिन मुस्लिम समाज को हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान, सपा नेता जमालुद्दीन, वरिष्ठ अधिवक्ता रोशन यासीन, हाफिज अशफाक हुसैन, हाफिज रफीक, हाफिज राहत अली, हाफिज खालिक उर रहमान, हाफिज आरिफ, हाफिज कारी शाहिद रजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी सांई आश्रित साखमुरी, क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह महिला पुलिसकर्मियों और भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।

संवाददाता – मुकीम अहमद अंसारी, सहसवान (बदायूं)

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!