Breaking News

लखीमपुर खीरी-: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

 

जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को किया गया सम्मानित।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को माल्यार्पण कर भेंट किये गये पुष्पगुच्छ…!!!

उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी-: जनपद मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जनपद लखीमपुर खीरी में कई जगहों पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों एवं कार्य कर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ खीरी में नि वर्तमान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में प्रेम वर्मा ,रामकुमार वर्मा, के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रजनी अवस्थी के आवास पर पहुंचकर साल उढ़ाते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। लखीमपुर खीरी जिला मुख्यालय पर निवर्तमान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रवि तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष नवाज खान ,जिला महासचिव अब्दुल रहीम, जिला महासचिव रामपाल शाक्य ने कई जगह पहुंचकर वरिष्ठ महिला नेत्रियों को पुष्प गुच्छ भेंट करने के साथ-साथ उन्हें कलम और नोटबुक देकर सम्मानित किया गया।

उधर संपूर्ण नगर में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी अपने क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेस की महिलाओं को पुष्प गुच्छ एवं कलम देकर के सम्मानित किया। इस तरीके से जनपद लखीमपुर खीरी में आधा दर्जन से ज्यादा कार्यक्रम किये गये। सभी ने आधी आबादी की प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जिससे देश में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ेगा।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली/बहेड़ी-: उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम। उत्तर प्रदेश, …

error: Content is protected !!