Breaking News

संविधान दिवस पर बदायूं के छह स्थलों पर होगा शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम।

डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत चयनित स्थलों पर जनप्रतिनिधि करेंगे शिलान्यास।

बदायूं। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजनान्तर्गत चयनित स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशभर में योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बताया कि जनपद बदायूं में छह चयनित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। इनमें विधानसभा दातागंज के विकासखंड समरेर स्थित कमा गांव, विधानसभा सदर के विकासखंड वजीरगंज स्थित धर्मपुर गांव, विधानसभा बिल्सी के विकासखंड अंबियापुर स्थित रम नगला गांव, विधानसभा शेखूपुर के विकासखंड जगत स्थित हयात नगर, विधानसभा सहसवान के विकासखंड अंबियापुर स्थित बेहटा गुसाईं छोलायन तथा विधानसभा बिसौली के विकासखंड इस्लामनगर स्थित भुसाया गांव शामिल हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड बदायूं को कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सौंपे गए दायित्वों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।

 

 

Spread the love

Check Also

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, स्वयं भी किया मॉकपोल।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मॉकपोल कर समझी मतदान प्रक्रिया, तहसील मुख्यालयों पर स्थापित …