Breaking News

डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

 

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।

बदायूं। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनके संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, स्वयं भी किया मॉकपोल।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मॉकपोल कर समझी मतदान प्रक्रिया, तहसील मुख्यालयों पर स्थापित …