Breaking News

मनरेगा के विकल्प के विरोध में लामबंद रोजगार सेवक, रोजगार सृजन अभियान का बहिष्कार।

23 से 30 नवंबर तक अभियान से दूरी, तीन दिसंबर को विधानसभा घेरेंगे कर्मचारी; कार्रवाई होने पर धरना और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली)। मनरेगा की जगह नई योजना लागू किए जाने के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। सरकार के फैसले के विरोध में बहेड़ी विकासखंड के रोजगार सेवकों ने 23 से 30 नवंबर तक चलने वाले रोजगार सृजन अभियान में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से खंड विकास अधिकारी को सूचना पत्र सौंपकर बहिष्कार की जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लिए गए इस फैसले के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति भी तय की गई है। कर्मचारी तीन दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होकर सरकार के सामने विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, VB-G RAM-G योजना के विरोध में राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में भी भाग लेने की तैयारी है।

दबाव बनाया तो ब्लॉक मुख्यालय पर होगा धरना

रोजगार सेवकों ने स्पष्ट किया है कि अभियान के बहिष्कार के दौरान किसी भी कर्मचारी पर काम करने का दबाव नहीं बनाया जाए। यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई या उसे प्रताड़ित किया गया तो सभी रोजगार सेवक एकजुट होकर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन ने जरूरत पड़ने पर सामूहिक इस्तीफे जैसे बड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि नई योजना को लेकर रोजगार सेवकों में नाराजगी है। प्रांतीय और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र गंगवार, प्रवक्ता ओमकार लिजा, चंद्रप्रकाश (टीए), देवेंद्र (टीए), गुरवचन दास (एपीए), नईम, बाबू, दिल्ली सिंह, महेंद्र पाल, भुवनेश कुमारी, इंतजार अहमद, नरेश कुमार, चंद्रपाल, कुसुम कुमारी, वेदप्रकाश, तहसीन खान सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

  सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद। …