Breaking News

उतरौला-मनकापुर मार्ग पर बनकटवा गांव के सामने दो वाहनों की भिड़ंत, कई घायल।

उतरौला-मनकापुर मार्ग पर बनकटवा गांव के सामने दो वाहनों की भिड़ंत, कई घायल।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। उतरौला-मनकापुर मार्ग पर बनकटवा गांव के सामने मंगलवार को दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग चोटिल हो गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे, तभी बनकटवा गांव के सामने उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि अन्य सवारियों को भी चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

  सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद। …