Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

बरेली। पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती और कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ ने आवाज उठाई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मांगों के निस्तारण के लिए हस्तक्षेप की अपील की गई।

संघ के क्षेत्रीय एवं मंडल मंत्री रवींद्र पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने पेंशन कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, कोरोना काल में रोके गए नगर प्रतिकर भत्ते को बहाल करने और अवकाश नकदीकरण की सुविधा देने की मांग की।

ज्ञापन में संविदा, आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने, नियमितीकरण और वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही लंबित पदोन्नति एवं वेतन निर्धारण के मामलों का निस्तारण करने, डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन पर रोक लगाने और रोडवेज कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग की गई।

कर्मचारियों ने राजकीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। संघ ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर कर्मचारियों के हित में आवश्यक निर्णय लेने की अपील की।

 

 

Spread the love

Check Also

वैज्ञानिक विधियों से गेहूं की बुवाई करें किसान, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं मृदा उपचार जरूरी।

वैज्ञानिक विधियों से गेहूं की बुवाई करें किसान, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं मृदा …