Breaking News

डीएम ने ईवीएम पर बटन दबाकर दिया मतदान का डेमो, वीवीपैट से दिखाई वोट की पुष्टि।

डीएम ने ईवीएम पर बटन दबाकर दिया मतदान का डेमो, वीवीपैट से दिखाई वोट की पुष्टि।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा मतदान प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाएं दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने स्वयं ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान का डेमो दिया और वीवीपैट के माध्यम से वोट की पुष्टि की प्रक्रिया समझाई।

प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान सत्यापित होने के बाद मतदान अधिकारी कंट्रोल यूनिट से मतदान की अनुमति देंगे। इसके बाद मतदाता बैलेट यूनिट पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने लगे नीले बटन को दबाकर वोट डाल सकेगा। बटन दबाते ही बीप की आवाज सुनाई देगी और लाल बत्ती जलेगी। साथ ही वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर सात सेकंड तक संबंधित प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न दिखाई देगा, जिससे मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को लेकर मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अभियान के तहत लोगों को जानकारी देने के साथ ही मशीन पर स्वयं मतदान का अभ्यास करने का अवसर भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की सभी तहसीलों में भी प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

बाइट : अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बरेली।

Spread the love

Check Also

वैज्ञानिक विधियों से गेहूं की बुवाई करें किसान, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं मृदा उपचार जरूरी।

वैज्ञानिक विधियों से गेहूं की बुवाई करें किसान, बेहतर उत्पादन के लिए बीज एवं मृदा …