Breaking News

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार।

पति की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम (37) निवासी गांव कुआडांडा को शुक्रवार दोपहर गुर्री चौकी के पास टेढ़ी पुलिया से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राधेश्याम उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने महिला को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए थे। इसके बाद विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 भी बढ़ाई गई थी।

आरोपी के खिलाफ थाना रोजा में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …