Breaking News

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं पीड़िताओं की फरियाद, 15 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं पीड़िताओं की फरियाद, 15 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचकर विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिकायतों में घरेलू हिंसा के चार, जमीन विवाद के दो, पॉक्सो का एक, हत्या के मामले में गिरफ्तारी से संबंधित एक शिकायत के अलावा नाली विवाद, मारपीट, आंगनबाड़ी भर्ती और राशन कार्ड से जुड़े मामले शामिल रहे। आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याएं बताने और शिकायत दर्ज कराने में संकोच नहीं करना चाहिए। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों को सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

इसके बाद उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुधारात्मक कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद मदनापुर ब्लॉक परिसर में जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। इसमें महिला कल्याण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आयोग की सदस्य ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और आशा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार, महिला थाना प्रभारी रश्मि, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, जेलर राम नरेश गौतम, ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …