Breaking News

भाजपा विधायक को गाली देने का वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

भाजपा विधायक को गाली देने का वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह को गाली देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। प्रकरण में विधायक के निजी प्रतिनिधि जगबीर सिंह ने गढ़िया रंगीन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में राजू नाम का व्यक्ति विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि गांव के ही सुदीप पाल ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया और ‘समर्थक कटरा’ नाम के फेसबुक अकाउंट से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुदीप पाल, राजू और संबंधित फेसबुक अकाउंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, बदायूं में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया …