Breaking News

मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

मण्डनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, हल्द्वानी से बरेली जा रही थी मालगाड़ी; करीब 35 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। मण्डनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी शुक्रवार दोपहर करीब 3:12 बजे मण्डनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पिलर संख्या 35/10 से गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …