आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने कासगंज में मनाया काला दिवस।
उत्तर प्रदेश, कासगंज-: जनपद में आज भाजपा कार्यालय पर आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर काला दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गांधी पर संविधान की शपथ लेकर उसी को कुचलने का आरोप लगाया। वही क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लालू यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए।
आप को बतादे कि आज कासगंज में भाजपा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर जिला कार्यालय पर बैठक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सहित जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। क्षत्रिय अध्यक्ष ने कहा कि 25 जून 1975 को रेडियो से सूचना मिली थी कि देश में आपातकाल लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने का कोई ठोस कारण नहीं था। कांग्रेस चुनाव से डर गई थी उसने अपनी सत्ता बचाने के लिए यह कदम उठाया था।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गांधी ने संविधान की शपथ लेकर उसी को कुचलने का काम किया था। कांग्रेस ने कार्यपालिका , न्याय पालिका पर कब्जा कर लिया था और पत्रकारों को जेल भेजा गया था। आज भी जहां कांग्रेस की सरकार है वहां विरोधियों को कुचला जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और लालू यादव की संतान आज कांग्रेस के साथ दे रही है। कांग्रेस अब राहुल और प्रियंका तक ही सिमट कर रह गई है।
बाइट- दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, ब्रज क्षेत्र।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।